लुवाक coffee
इस बिल्ली के मल से बनती है दुनिया की सबसे महंगी Coffee, प्रोसेस जान लेंगे तो फ्री में भी पीने का मन नहीं करेगा!
Viral Coffee: अगर एक कप कॉफी के लिए हजारों खर्च करना पड़े, तो उसके टेस्ट से लेकर तमाम चीजें आपके लिए कितनी मायने रखेंगी। लेकिन स्वाद के लिहाज से सबसे अच्छी कॉफी अगर किसी जानवर के मल से बनाई गई हो, तो क्या आप उसे पिएंगे?'कोपी लुवाक', है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी का नाम। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे बिल्ली जैसे पशु के मल (Civet Feces) से तैयार किया जाता है। फिर भी लोग एक कप के लिए हजारों खर्च कर बड़े मजे से इसे पीते हैं। क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ ही बेहद पौष्टिक होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला जानवर के मल में पोषण कैसे हो सकता है? तो इसका जवाब जानने के लिए आपको 'कोपी लुवाक' बनाने की प्रक्रिया समझनी होगी।
कैसे बनती है ये कॉफी?
भारत में कर्नाटक (कुर्ग) जिले में इस कॉफी को तैयार किया जाता है। वहीं एशियाई देशों में इंडोनेशिया में इसे भारी मात्रा में बनाते हैं। ये कॉफी 20,000 से 25,000 रुपये किलो बिकती है। अमेरिका में इसका एक कप लगभग 6 हजार रुपये का मिलता है। खास बात ये है कि सिवेट कॉफी की सऊदी अरब, दुबई, अमेरिका, यूरोप आदि देशों में काफी मांग है। क्या आपने कभी ऐसी कॉफी ट्राई की है या करना चाहेंगे?

Comments
Post a Comment